Home Accident पानीपत में भीषण हादसा, कारें तबाह लेकिन दोनों चालक सुरक्षित

पानीपत में भीषण हादसा, कारें तबाह लेकिन दोनों चालक सुरक्षित

47
0

पानीपत | मतलौडा क्षेत्र में ऐसा सड़क हादसा हुआ जिसने मौके पर मौजूद हर व्यक्ति को हैरान कर दिया। असन्ध रोड पर भालसी गांव के पास दो कारें ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ों से जा टकराईं।  इतना जबरदस्त था कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, एयरबैग खुल गए और पेड़ तक टूट गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि दोनों चालकों को मामूली खरोंच तक नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पानीपत मॉडल टाउन निवासी रितेश अपनी वैगनआर से सफीदों से लौट रहे थे। जैसे ही वे राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक ऑल्टो कार ने ओवरटेक करने की कोशिश की। संतुलन खोते ही ऑल्टो पहले वैगनआर से टकराई और दोनों गाड़ियां सड़क से नीचे उतरकर पेड़ों से जा भिड़ीं। ऑल्टो तो टक्कर के बाद घूम भी गई।

हादसे के बाद वैगनआर चालक खुद खिड़की खोलकर बाहर आ गया, जबकि ऑल्टो चालक को राहगीरों ने सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को बिना किसी चोट के देखकर लोग इसे “चमत्कार” बताते रहे। स्थानीय लोगों ने कहा कि हादसे की स्थिति देखकर यकीन करना मुश्किल था कि दोनों चालक सुरक्षित हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और जांच जारी है। बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार मतलौडा क्षेत्र की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here