Home Accident हरियाणवी Singer मासूम शर्मा का हुआ एक्सीडेंट, डिवाइडर से टकराई कार

हरियाणवी Singer मासूम शर्मा का हुआ एक्सीडेंट, डिवाइडर से टकराई कार

338
0

रोहतक (एकता): हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की कार का एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसे के समय उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि कार का एयरबैग खुलने से मासूम शर्मा जान बाल-बाल बची।

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली कि जाट कॉलेज से आगे मॉल के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गई है। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस जांच में पता चला कि दो पक्षों के बीच डी पार्क पर विवाद हुआ है। इसके बाद जिस कार से दूसरी कार का पीछा किया जा रहा था, उसमें सिंगर मासूम शर्मा सवार थे। संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर से टकरा गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here