Home Crime गुरुग्राम में ‘फर्जी’ स्टाइल में कार से की नोटों की बारिश, पुलिस...

गुरुग्राम में ‘फर्जी’ स्टाइल में कार से की नोटों की बारिश, पुलिस ने ऐसे किया 2 आरोपियों को गिरफ्तार

188
0

गुरुग्राम (अंकुर कपूर): गुरुग्राम में दो दोस्‍तों ने फिल्‍मी अंदाज में चलती कार से नोटों की बारिश का वीडियो बनाया था जो कि काफी वायरल हुआ था। लेकिन अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपियों ने गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर दो युवक दिल्ली नम्बर की एक गाड़ी को लापरवाही व तेज गति से चला रहे थे और गाड़ी की डिग्गी खोलकर 2000 व 500 के नोट उड़ा रहे हैं। गुरूग्राम पुलिस द्वारा इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए घटना की जगह बारे में पता किया और थाना सुशांतलोक गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इन दोनों युवकों ने अपने नाम से इंस्टाग्राम पर एक पेज बनाया हुआ है और फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए यह शॉर्ट वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। ताकि ब्रांड्स के विज्ञापन के जरिए पैसे कमा सकें। इसी उद्देश्य से घटना के दिन भी ये लोग वीडियो बना रहे थे जिसमें जोरावर सिंह तेज गति से गाड़ी चला रहा था और सीन के अनुसार गुरप्रीत सिंह नकली नोट (मनोरंजन बैंक के नोट) गाड़ी की डिग्गी से फेंक रहा था।

इन्होंने यह भी बताया है कि दो अन्य व्यक्ति कबीर और हार्दिक मोटरसाइकिल पर वीडियो शूट कर रहे थे। वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ी का 6 मार्च को एक्सीडेंट हो गया था जो कि वर्कशॉप में खड़ी हुई है। मनोरंजन बैंक के कुछ नोट भी पुलिस ने इनके कब्जे से बरामद किए हैं। आरोपी जोरावर और गुरप्रीत सिंह को गिरफ़्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here