Home Crime अंबाला रेलवे चाइल्ड लाइन ने भूले-भटके 14 साल के बच्चे को ऐसे...

अंबाला रेलवे चाइल्ड लाइन ने भूले-भटके 14 साल के बच्चे को ऐसे परिवार से मिलवाया

206
0

अंबाला (अंकुर कपूर): देश भर में हर साल कई बच्चे चाइल्ड ट्रैफिकिंग के शिकार होते हैं और अपने परिवारों से हमेशा के लिए बिछड़ जाते हैं। वही इन बच्चों को उनके परिवारों से मिलवाने का काम चाइल्ड हेल्पलाइन करती हैं। ऐसे ही एक बच्चे को अंबाला CWC ने उसके परिवार से मिलवाया।

जानकारी के मुताबिक 14 साल के मनीष अपने परिजनों के साथ सेवाह गांव में रहता था और खेलते खेलते वे अपने घर से पैदल रेलवे स्टेशन की तरफ चला गया। इतना ही नहीं वह वहां ट्रेन में चढ़ गया, जिसके बाद उसे अंबाला रेलवे चाइल्डलाइन ने रेस्क्यू किया। अंबाला सीडब्ल्यूसी और यमुनानगर क्राइम ब्रांच ने मिलकर इस बच्चे के परिजनों का पता लगाया और आज मनीष को उसके परिजनों के हाथ सौंप दिया। वहीं मीडिया से बात करते हुए बच्चे ने अपनी आप बीती भी बताई और बच्चे के परिजनों ने भी सीडब्ल्यूसी का धन्यवाद किया।

जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच यमुनानगर के सदस्य ने बताया कि उनके पास अंबाला cwc से एक बच्चे की तस्वीर आई थी। उसके परिवार को ढूंढने के लिए मदद मांगी थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ मिल कर बच्चे के परिजनों को ढूंढा और आज उनके बच्चे को उन्हे सौंप दिया है। बच्चे के अंबाला आने का कारण उन्होंने बताया कि बच्चा खेलते-खेलते रेलवे स्टेशन चला गया और ट्रेन में बैठ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here