फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित पंजाबी धर्मशाला के सामने एक बेकरी में भीषण आग लग गई। घटना गुरुवार देर रात की है।

बताया जा रहा है कि बेकरी में शार्ट सर्किट होने के चलते यह आग लगी। वहीं बैकरी के मालिक के मुताबिक वह अपना काम खत्म होने के बाद साढ़े 9 बजे बंद कर घर गए थे जिसके बाद देर रात एक राहगीर का फोन आया जिसने उन्हें उनकी बैकरी में आग लगने की सूचना दी।

जब तक वह मौके पर पहुंचे तब तक फायर ब्रिगेड भी वहां पहुंच गई और फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक उनकी बेकरी पूरी तरह जलकर स्वाहा हो चुकी थी। फिलहाल नुकसान का अनुमान नहीं लगाया जा सका। गनीमत यह थी कि बेकरी के बंद होने के चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।







