Home Haryana हरियाणा सरकार अरावली में सड़क निर्माण को फिर से देगी रफ्तार

हरियाणा सरकार अरावली में सड़क निर्माण को फिर से देगी रफ्तार

199
0

हरियाणा  |  हरियाणा सरकार ने अरावली पर्वतमाला में नूंह से तिजारा तक सड़क बनाने की योजना को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है। इस परियोजना के लिए अब फिर से भौगोलिक सर्वे की मंजूरी दे दी गई है। यह सड़क हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन और व्यापार को भी नई दिशा देगी।

2019 में शुरू हुआ था प्रोजेक्ट, कोरोना में थमा काम

साल 2019 में इस सड़क परियोजना की शुरुआत 10 करोड़ रुपये की लागत से हुई थी, लेकिन कोविड महामारी के चलते निर्माण कार्य रोक दिया गया। बाद में जब दोबारा काम शुरू हुआ, तो निर्माण कंपनी ने अरावली की चट्टानों को कमजोर बताते हुए बजट बढ़ाने की मांग की, जिसे सरकार ने ठुकरा दिया। इसके चलते विवाद कोर्ट तक पहुंच गया था। अब सरकार ने इस प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है।

अब 45 की जगह सिर्फ 30 किलोमीटर का सफर

नई सड़क नूंह के नगीना क्षेत्र को राजस्थान के तिजारा से जोड़ेगी। करीब 15 किलोमीटर लंबी इस सड़क का 4 किलोमीटर हिस्सा अरावली पर्वतमाला को काटकर बनाया जाएगा, और सड़क की चौड़ाई लगभग 7 मीटर होगी। इस रूट से वर्तमान में 45 किलोमीटर की दूरी को घटाकर सिर्फ 30 किलोमीटर में पूरा किया जा सकेगा।

DPR तैयार करेगी PWD की टीम

इस सड़क परियोजना की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) लोक निर्माण विभाग के कंसल्टेंट द्वारा तैयार की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि इस सड़क के बन जाने से धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी और सीमावर्ती इलाकों में व्यापारिक गतिविधियों को भी नया विस्तार मिलेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here