Home Crime फरीदाबाद के अस्पताल में गुंडागर्दी: इमरजेंसी वार्ड में घुसकर डॉक्टर पर युवकों...

फरीदाबाद के अस्पताल में गुंडागर्दी: इमरजेंसी वार्ड में घुसकर डॉक्टर पर युवकों ने किया हमला, जानिए क्या रही वजह

188
0

फरीदाबाद (एकता): फरीदाबाद के एक अस्पताल में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब इमरजेंसी वार्ड में घुसकर कुछ युवकों ने डॉक्टर पर हमला कर दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार इलाज में देरी के कारण युवकों ने पहले डॉक्टरों से बहस की फिर उनसे धक्का-मुक्की की। बता दें कि यह घटना रात के समय हुई। हालांकि इस मामले में डॉक्टर को चोटें लगी हैं। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे युवक डॉक्टर के साथ मारपीट कर रहे हैं। बल्लभगढ़ के अस्पताल में यह डॉक्टर मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। रात इमजरेंसी वार्ड में उनकी ड्यूटी थी।

बताया जा रहा है कि रात करीब 3 बजे के बीच दो नौजवान लड़के घायल अवस्था में अस्पताल के रूम नंबर 39 में आए। एक लड़के को नाक पर चोट थी। दूसरे के सिर पर चोट लगी थी। डॉक्टर इन युवकों का बिना देरी से इलाज शुरू करने लगे थे लेकिन जो युवक इन घायल युवकों को लेकर आए थे वह नशे में थे बस इसी वजह से उन्होंने इलाज देरी से शुरू किया। जिसके चलते यह सारा हंगामा हुआ। शोर मचाने पर अन्य स्टाफ ने हमलावरों से बीच बचाव करके छुड़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here