Home Haryana अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसा: पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी थे...

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसा: पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी थे सवार, हरियाणा के नेताओं ने जताया दुख

124
0

चंडीगढ़ | गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। हादसे की खबर सामने आते ही पूरे देश में चिंता और दुख का माहौल बना हुआ है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की खबर अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली है। मैं सभी यात्रियों और विमान स्टाफ की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भी हादसे पर प्रतिक्रिया दी और कहा, “विजय रूपाणी हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इस हादसे में उनके साथ कई अन्य लोग भी सवार थे। यह खबर अत्यंत पीड़ादायक है। हम सभी की सलामती की प्रार्थना करते हैं।”

फिलहाल हादसे में जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here