Home Crime पदभार संभालते ही एक्शन मोड में ADGP श्रीकांत, स्पा सेंटरों पर छापेमारी...

पदभार संभालते ही एक्शन मोड में ADGP श्रीकांत, स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर संदिग्ध हालात में पकड़े युवक-युवती

172
0

हिसार (एकता): हिसार में एडीजीपी श्रीकांत जाधव की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शनिवार को वह दूसरे दिन लगातार एक्शन मूड में नजर आए। मीडिया सूत्रों के अनुसार एडीजीपी ने स्पा सेंटरों पर छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक हालत में युवक व युवतियां को पकड़कर हिरासत में लिया।

बता दें कि यहां अस्पताल के सामने ही एक स्पा सेंटर में यह धंधा चल रहा था। यह धंधा पुलिस की नाक तले चल रहा था जिसकी किसी को भी भनक नहीं थी। गुप्त सूचना के आधार पर आज पुलिस ने रेड की जिससे इस धंधे का पर्दाफाश हुआ। पुलिस आरोपियों को पकड़कर सिटी थाना लेकर गई।

जानकारी के मुकाबिक एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने शुक्रवार को आईजी हिसार रेंज का पदभार संभाला था। वह थाने में आते ही एक्शन मूड में दिखे। जिसे देखकर सब हैरान रह गए। वहीं हिसार में अवैध अहातों पर व खुले में शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस ने खुले में शराब पीने वाले  42 लोगों को पकड़ा है। इसके साथ ही हिसार पुलिस ने अन्य लोगों पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here