पानीपत: हरियाणा के पानीपत में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां अचानक समालखा कस्बे में चुलकाना रोड स्थित श्री कृष्ण आदर्श गौशाला में लगभग 60 गोवंश बीमार हो गए। इस दौरान 12 गोवंशों की मौत हो गई।
पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. संजय अंतिल ने बताया कि रविवार रात को जब गौशाला में कुछ गोवंश के बीमार होने की सूचना मिली तो उन्होंने डॉक्टरों की टीम को गौशाला में भेजा। डॉक्टर को शक है कि गौशाला में उनको कोई आटे में जहरीला पदार्थ खिलाकर गया था। जिससे कुछ गायों की मौत हुई। लेकिन यह सब गोवंश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लगेगा।







