Home Accident अंबाला में हुआ दर्द*नाक हा*दसा…माता वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं...

अंबाला में हुआ दर्द*नाक हा*दसा…माता वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं के टेम्पो ट्रेवल की ट्रक से हुई टक्कर

186
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-दिल्ली-अमृतसर हाइवे पर अंबाला के मोहड़ा में आज सुबह एक भयंकर हा*दसा हो गया. जिसमे लगभग छः लोगो की मौ*त हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए है. घायलों को अंबाला छावनी के नागरिक हस्पताल व शाहाबाद के आदेश हस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया.घायलों का हाल जानने हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला छावनी के नागरिक हस्पताल में पहुंचे और डॉक्टर्स को सही इलाज करने के निर्देश दिए व मुख्यमंत्री नायब सैनी से फोन पर बात कर घायलों को हर सम्भव मदद करने की बात कही.
यूपी के बुलंदशहर शहर से एक ही परिवार के लगभग 26 लोग थे सवार 
बता दे कि यूपी के बुलंदशहर शहर से एक ही परिवार के लगभग 26 लोग एक टेम्पो ट्रेवल किराए  पर लेकर जम्मू के माता  वैष्णो देवी के दर्शानों के लिए ख़ुशी- ख़ुशी जा रहे थे,लेकिन ये ख़ुशी उस समय मातम में बदल गई,जब अंबाला के मोहड़ा में टेम्पो,एक ट्रक के पीछे से टकरा गया.टक्कर इतनी भयानक थी कि टेम्पो के एक तरफ से परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 3 लोगो की मौ*त हो गई. सुचना मिलते ही पड़ाव थाना व मोहड़ा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया व घायलों को नजदीक के हस्पतालो में भेजना शुरू किया. जिसमे अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल व शाहाबाद के आदेश अस्पताल में भी भेजा गया. घायल सुमित ने बताया कि वे बुलंदशहर से आये है और माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जा रहे है और देर रात उन्होंने खाना  खाया उसके बाद वे सो गए,लेकिन कुछ देर बाद उनका टेम्पो हा*दसे का शिकार हो गया. जिसमे सभी लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर कौशल ने बताया कि वे रात कि ड्यूटी पर है और रात को 10 लोग घायल आये थे.
थाना  पड़ाव इंचार्ज दिलीप कुमार ने दी ये जानकारी 
थाना  पड़ाव इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि देर रात उन्हें दुर्घ*टना की सुचना मिली थी  और वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक टेम्पो ट्रेवल की ट्रक के साथ एक्सीडेंट हुआ है.जिसमे टेम्पो ट्रेवल की एक साइड पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. जिसमे से घायलों को निकलवाकर हस्पताल पहुँचाया. उन्होंने बताया कि इस हा*दसे में एक बच्चे सहित छः लोगो की मौ*त हो चुकी है बाकि घायलों का इलाज चल रहा है.उन्होंने बताया कि इसमें मामला दर्ज़ कर लिया है व ट्रक को अपने कब्ज़े में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. ” उन्होंने बताया कि इनमे से कुछ लोगो को मामूली चोटे लगी है. साथ ही शवों के पोस्टमार्टम करवाए  जा रहे है,उसके बाद श*वों को परिजनों के हवाले कर दिया जायेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here