Home Haryana CM खट्टर से हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की मुलाकात,...

CM खट्टर से हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की मुलाकात, जानिए किन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

177
0

चंडीगढ़ (अंकुर कपूर): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार को चंडीगढ़ में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। बता दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने बद्री बांध परियोजना और जल उपकर सहित कई अन्य मुद्दों पर बातचीत की।

खट्टर ने कहा कि कुछ सीमाओं और सड़कों पर बातचीत के अलावा पानी और बिजली के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इससे दोनों राज्यों को फायदा होगा। इस मौके पर उनके साथ हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार, मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल प्राइवेट सचिव विवेक भाटिया, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, सोलन के एस पी वीरेंद्र शर्मा, प्रेस लायसन ऑफिसर हेमंत वत्स भी मौजूद रहे।

मनोहर लाल का हिमाचल व हरियाणा का पड़ोसी होने के नाते बेहतर संबंध है। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों का संबंध दोस्तों से बढ़कर होता है उसे दोनों राज्य मिलकर रखने में सहयोग करेंगे। इसके अलावा कुछ सीमा वा सड़कों को लेकर भी विस्तार से बातचीत हुई है। इसके अतिरिक्त हिमाचल में नए प्रोजेक्ट लगाने की प्रक्रिया को लेकर भी बातचीत हुई इस पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी सहमति जताई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सेस का भार हरियाणा की जनता पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पुराने प्रोजेक्ट पर हिमाचल प्रदेश कोई सेस नहीं लगा सकता यदि हरियाणा सरकार कोई नया प्रोजेक्ट लगाने पर सहमत होती है तो ही हिमाचल सेस लगा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here