चंडीगढ़ (एकता): चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर उस समय माहौल गर्माया जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के तंबू उखाड़ फेंके। बता दें कि भारी पुलिस की मौजूदगी में सभी सरपंच प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया। पुलिस ने धरनास्थल खाली करवा दिया।

इससे पहले प्रशासन ने सरपंचों को चेतावनी दी कि वे आधे घंटे के अंदर सड़क को खाली कर दें। इस दौरान पुलिस व सरपंचों में काफी तीखी बहस भी देखने को मिली। पंचकूला पुलिस को रात 10 बजे तक रास्ता खाली करवाने का आदेश दिया था। जिसके बाद ये कार्यवाही करनी पड़ी।







