Home Haryana गौशाला के बाहर चल रहा कार्यक्रम, अंदर गौ माता और गोवंश का...

गौशाला के बाहर चल रहा कार्यक्रम, अंदर गौ माता और गोवंश का है बुरा हाल

230
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर) यमुनानगर के गांव दामला में लाला बधावा राम गौशाला स्थित है जहां पर गौशाला के मुख्य द्वार पर तो एक हिंदू कार्यक्रम का बड़े धूमधाम से आयोजन की तैयारी चल रही है लेकिन गेट के अंदर गौशाला में गौ माता और गोवंश बिना चारा और पानी के बिना पल पल भूख की मौत मर रही है बदहाली का आलम तो यह है कि जिस जगह पर इन गोवंश को खाना खिलाया जाता है।

उस खोर में महीनों पुराना सड़ा हुआ गोबर और बदबूदार चारा सामने नजर आ रहा है बता दे कि वर्तमान में यह गौशाला सरकारी अधिकारियों के देखरेख में चल रही है। मौके पर मीडिया के द्वारा जो अधिकारियों से बातचीत करने की कोशिश की गई तो अधिकारी सवालों से बचते नजर आए और मौके पर आने से कतरा गए कागजों में तो सरकार बड़े-बड़े दावे करती है। अगर इन गायों की देख भाल की बात की जाय तो आप देख सकते है की इन बे जुबान जानवरो जिंदी इन गौ माता को आवारा कुत्तों ऑर पक्षी द्वारा इनकी आंखे बी नोच ली गई है और सरकार गाय बचाओ के नारे लगाती है लेकिन धरातल पर यह गोवंश गौशालाओं में भूख और प्यास तिल तिल मर रहे हैं बेहतर यह होता कि इनको खूंटे से बांध कर रखने से अच्छा खुले में अगर छोड़ दिया जाए तो यह सड़कों के किनारे रुखा सुखा  खाकर बेमौत मरने से बच सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here