Home Crime पंचकूला-चंडीगढ़ के बंद हुए रास्ते पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल, DCP...

पंचकूला-चंडीगढ़ के बंद हुए रास्ते पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल, DCP को जारी किए यह निर्देश

216
0

चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा में ई-टेंडरिंग को लेकर सरकार और सरपंचों के बीच विवाद बना हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पंचकूला-चंडीगढ़ के बंद हुए रास्ते पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई। याचिका पर हाईकोर्ट ने डीसीपी पंचकूला को निर्देश दिए। जिसमें कहा गया कि आज यानि शनिवार को रात 10 बजे से पहले पंचकूला-चंडीगढ़ अवरोधित रोड को खाली कराया जाए।

जानकारी के मुताबिक इससे पहले एसीपी कम एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की और से सरपंच एसोसिएशन के नेताओं को नोटिस जारी किया गया। नोटिस में दो घंटे में रोड खाली करने को कहा गया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर रोड खाली नहीं करेंगे तो कल 10 बजे एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने ब्यान दर्ज करवाए। गौरतलह है कि पिछले 3 दिन से हरियाणा के सरपंच हाउसिंग बोर्ड पर ई-टेंडरिंग को लेकर धरने पर बैठे हैं। जिसमें उनपर लाठीचार्ज पर हुआ है। जिसमें कई लोग घायल हुए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here