सिरसा (अंकुर कपूर): सिरसा के गांव माधोसिंघाना में बीजेपी सांसद दुग्गल का सरपंचों ने विरोध किया। बता दें कि रविवार को सांसद सुनीता दुग्गल के गांव में कार्यक्रम को लेकर सरपंचों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। जानकारी के मुताबिक सरपंच अलग-अलग गांव से इकट्ठे हुए।

इस दौरान सरपंचों ने सुनीता दुग्गल को काले झंडे भी दिखाए। वही प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। जिसके बाद सांसद सुनीता को गांव से बाहर निकाला गया। अब सरपंचों ने फैसला लिया है कि किसी भी नेता को गांव में नहीं घुसने देंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष बेनीवाल और सरपंच प्रतिनिधि जसकरण ने यह जानकारी दी।







