Home Faridabad नहाए खाए के साथ शुरू हुआ छठ का पहला दिन.. लोगों के...

नहाए खाए के साथ शुरू हुआ छठ का पहला दिन.. लोगों के घरों में बना कद्दू-भात का प्रसाद

141
0
फरीदाबाद, 5 नवंबर – नहाए खाए के साथ  आज से लोकआस्था का महापर्व छठ शुरू हुआ । छठ वृत्तियों ने घरों में कद्दू-भात बनाकर  प्रसाद खाया। छठ व्रत करने वाली महिलाओं ने बताया आज से लोकआस्था का पहला दिन कद्दू-भात के साथ छठ पूजा शुरू होता है,दूसरे दिन खरना किया जाता है,तीसरे दिन संध्या के समय घाट पर जाकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ दिया जाता है और चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर इसका समापन किया जाता है।
इस तरह महिलाए रखती है छठ व्रत
छठ व्रत करने वाली महिलाओं ने कहा पहले दिन नहाए-खाये से इसकी शुरुआत होती है. इस दिन लोग गंगा स्नान करके अपने घर में मिट्टी के चूल्हे पर लौकी की सब्जी, चने की दाल, चावल बनाकर प्रसाद के रूप में खाते हैं। दूसरे दिन खरना किया जाता है उसमें भी शाम के वक्त गुड़ और चावल का खीर बनाकर प्रसाद के रूप में खाया जाता है। छठ व्रत करने वाली महिलाओं ने कहा यह छठ पर्व चार दिन के लिए किया जाता है। छठ महापर्व को घर में सुख समृद्धि बनी रहे और संतान की प्राप्ति के लिए किया जाता है. महिलाओं ने कहा छठ व्रत मुंगेर जिले में पहली बार सीता-माता ने इसकी उपासना की थी जब से ही छठ की शुरुआत यूपी-बिहार में बड़े ही धूमधाम से की जाने लगी। लोकआस्था के इस महापर्व को लोग अब बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं और चार दिन के इस पर्व को सुख शांति मनाने है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here