Home Palwal पलवल में खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का आगाज, 5 अगस्त तक...

पलवल में खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का आगाज, 5 अगस्त तक होंगे विभिन्न खेलों के मुकाबले

7
0

पलवल,सुंदर कुंडू-:नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम,पलवल में सोमवार को शिक्षा विभाग हरियाणा एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता में पलवल,होडल,हथीन और हसनपुर खंड के सरकारी व निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करना, शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जसबीर तेवतिया ने बताया कि 21 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं में अंडर-14,अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां हिस्सा ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि खंड स्तर पर विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होंगे। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 3 और 4 अगस्त को आयोजित की जाएंगी,जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में जूडो,टेबल टेनिस,ताइक्वांडो,टेनिस,शतरंज, बेसबॉल,कराटे,नेटबॉल,सॉफ्टबॉल,वुशू,जिम्नास्टिक,बॉक्सिंग, तैराकी,शूटिंग,एथलेटिक्स,खो-खो,कुश्ती,फुटबॉल,योग,कबड्डी और हैंडबॉल सहित कुल 33 खेलों को शामिल किया गया है।विभाग का लक्ष्य विद्यार्थियों में अनुशासन,आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना है।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने कहा कि सरकार द्वारा खेलों को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है,जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिल रहा है। उन्होंने सरकार की छात्रवृत्ति और अन्य खेल प्रोत्साहन योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here