महेंद्रगढ़/नारनौल (एकता): महेंद्रगढ़ में एनआईए ने एक बार फिर गैंगस्टर सुरेन्द्र उर्फ चीकू के रिश्तेदार के घर पर छापेमारी के दौरान प्रॉपर्टी को अटैच किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम ने गैंगस्टर के गांव मोहनपुर तथा उसके साले भूपेश के नारनौल हुडा सेक्टर की प्रॉपर्टी को अटैच कर घर के बाहर नोटिस लगा दिया। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम तीन बार गैंगस्टर चीकू के ठिकानों पर रेड कर चुकी है।

21 फरवरी को भी टीम ने गांव मोहनपुर व नारनौल के सेक्टर-1 में चीकू तथा उसके साले के घर पर रेड की थी। इस दौरान टीम उसको अपने साथ लेकर चली गई थी। गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू पर हरियाणा और राजस्थान में लूट, डकैती, अपहरण, हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट जैसे 20 से कई मामले दर्ज हैं।







