सोनीपत: सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां फिम्स अस्पताल के सामने शनिवार देर रात हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसा बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। बता दें कि आई-20 और स्कॉर्पियो कार के आपस में टकराने से बाइक सवार उनकी चपेट में आ गया।
हादसे में मरने वालों में खुशहाल सिंह (27) बाबा कॉलोनी के रहने वाले हैं। वहीं वर्धमान सिटी के रहने वाले वरुण कुमार (24) और दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले निशांत (20) की भी मौत हो गई। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।







