Home Haryana राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जारी की अधिसूचना, संदीप सिंह से लेकर CM...

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जारी की अधिसूचना, संदीप सिंह से लेकर CM खट्टर को सौंपी खेल विभाग की जिम्मेदारी

210
0

चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के संदीप सिंह ने खेल एवं युवा मामले विभाग छोड़ दिए हैं। इसकी आधिकारिक अधिसूचना शनिवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जारी की। उन्होंने कहा कि अब राज्यपाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को खेल और युवा मामलों का पोर्टफोलियो आवंटित किया है। संदीप ने खेल एवं युवा मामले में विभाग छोड़ दिया है। दरअसल महिला कोच द्वारा संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद हरियाणा के मंत्री का कहना है कि वह खेल विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री को सौंप रहे हैं।

मंत्री ने अभी तक कागजों में ये विभाग नहीं छोड़ा था। आज राज्यपाल ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए आदेश जारी किए। बता दें कि अब राज्य मंत्री संदीप सिंह खेल और युवा मामलों के विभाग का संचालन नहीं करेंगे। लेकिन हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह अभी भी मंत्री हैं। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री साफ कर चुके हैं कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक संदीप सिंह मंत्री पद पर बने रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here