Home Crime पानीपत में निर्माणाधीन मकानों से तांबे की तारें चुराने वाला शातिर चोर...

पानीपत में निर्माणाधीन मकानों से तांबे की तारें चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 11 वारदातों का खुलासा

237
0

पानीपत | पानीपत पुलिस की सीआईए-2 टीम ने निर्माणाधीन मकानों से बिजली की तारें और अन्य सामग्री चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान शास्त्री कॉलोनी स्थित खटीक बस्ती निवासी गौरव पुत्र गोरधन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से लगभग 7 किलोग्राम तांबा भी बरामद किया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोचा

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने शनिवार को जिला सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि सीआईए-2 टीम को शनिवार दोपहर खटीक बस्ती के पास रेलवे लाइन के पास एक संदिग्ध युवक के घूमने की सूचना मिली थी। युवक प्लास्टिक के कट्टे में सामान लेकर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। कट्टे की तलाशी में बिजली की तांबे की तार बरामद हुई।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी गौरव ने खुलासा किया कि यह तार उसने 9 मई की रात सेक्टर-18 में एक निर्माणाधीन मकान से चुराई थी। इस संबंध में थाना सेक्टर 13/17 में पहले से एक मामला दर्ज है। आगे की पूछताछ में उसने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 10 अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल होने की बात स्वीकार की।

चोरी के बाद तार को जलाकर बेचता था तांबा

आरोपी ने बताया कि वह दिन में बाइक पर कॉलोनियों और सेक्टरों में निर्माणाधीन मकानों की रेकी करता था और रात में चोरी को अंजाम देता था। वह चुराई गई तारों को जलाकर उनसे तांबा निकालता और उसे बेच देता था। गौरव वर्ष 2023 से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था, लेकिन यह पहली बार है जब वह पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

छोटी सी उम्र, बड़ा जुर्म – 11 वारदातें उजागर

पुलिस की जांच में अब तक नीचे दी गई 11 चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है:

  • 9 मई 2025 – सेक्टर-18 में मकान से 15 बंडल तार चोरी
  • 18 फरवरी 2025 – सेक्टर-24 में मकान से 20 बंडल तार और 10 कनशील्ड
  • 12 अगस्त 2024 – उग्राखेड़ी में मकान से इन्वर्टर, बैटरी व तार
  • 28 फरवरी 2025 – सेक्टर-28 व 30 से कंपनी की 400 मीटर केबल
  • फरवरी 2024 – आकाश इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग से एसी आउटडोर, कॉपर पाइप
  • 5 मई 2025 – औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-29 की फैक्टरी से रेडियेटर व वायर
  • 4 मई 2024 – सिवाह स्टेडियम निर्माणाधीन साइट से ग्रील व तार
  • 1 जुलाई 2024 – सेक्टर-18 में मकान से 2 बंडल बिजली की तार
  • 23 मार्च 2024 – सेक्टर 13/17 में मकान से 7 बंडल तार व 8 पंखे
  • अगस्त 2023 – गांव पसीना के पावर हाउस से बिजली की तार
  • 20 मार्च 2025 – गांव शिमला मौलाना में ट्यूबवेल की वायर व नट-बोल्ट

रविवार को न्यायालय में पेशी

पुलिस अब आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि चोरी की वारदातों के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here