गुरुग्राम (अंकुर कपूर): गुरुग्राम में विदेशी मेहमानों को हरियाणा का आतिथ्य सत्कार व संस्कृति भाया। बता दें कि आयोजित एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक में पहुंचे प्रतिनिधियों के सम्मान में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रात्रिभोज पर संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। केंद्रीय कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डा जितेंद्र सिंह व विदेशी प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने रात्रिभोज पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। विदेशी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को जी-20 समूह की अध्यक्षता का सुअवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा के लिए भी गौरव की बात है कि गुरुग्राम में एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक में पहुंचे। प्रतिनिधियों को भारत की अतिथि देवो भव: की परंपरा और समृद्ध कला संस्कृति से रू-ब-रू कराने के लिए मेजबान प्रदेश की ओर से यह आयोजन किया गया है। रात्रिभोज पर संवाद में मेहमानों के लिए अंतरराष्ट्रीय मिलेट ईयर के तहत मोटे अनाज से तैयार व्यंजन व प्रदेश के विभिन्न शहरों की खास मिठाइयां परोसी गई।
विदेशी मेहमानों का रात्रिभोज पर पहुंचने पर हरियाणा की परंपरा के अनुरूप तिलक लगाकर व पारंपरिक लोक गीत गाकर अभिनंदन करते हुए स्वागत किया गया। विदेशी मेहमानों को गोल्फ कार्ट से ए.डॉट सेंटर तक पूर्ण सत्कार के साथ लाया गया। अतिथि देवो भव: की परंपरा के तहत दा लीला होटल से ए डॉट सेंटर तक विशेष सजावट की गई थी। साथ ही सांस्कृतिक दलों ने मार्ग में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देते हुए प्रतिनिधियों को मेजबान प्रदेश की कला.संस्कृति से रूबरू कराया गया। हरियाणा सरकार की मेजबानी से बैठक में पहुंचे विदेशी प्रतिनिधि बेहद प्रभावित नजर आए। कनाडा, इटली, ऑस्ट्रिया, मॉरीशस, स्विटजरलैंड व इंडोनेशिया आदि देशों के प्रतिनिधियों ने हरियाणा की मेजबानी और गुरुग्राम शहर को लेकर खुलकर प्रशंसा की।







