Home Haryana गांव के वोटरों को लुभाने के लिए बीजेपी चलाएगी अभियान…प्रदेश कार्यकारिणी की...

गांव के वोटरों को लुभाने के लिए बीजेपी चलाएगी अभियान…प्रदेश कार्यकारिणी की हुई मीटिंग

117
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- लोकसभा चुनाव नजदीक है , ऐसे में बीजेपी अब गांव के वोटर को लुभाने के लिए अलग अलग अभियान चलाएगी । जिसको लेकर आज करनाल के कर्ण कमल में मीटिंग रखी गई  ।  बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष  नायब सिंह सैनी ने की ।
बीजेपी  प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने बताया कि करनाल में गांव गांव घर घर चलो योजना पर बैठक में चर्चा होगी, जिसके चलते प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में गांव में जा जाकर हर व्यक्ति तक योजना के बारे में बताया जाएगा । वहीं दूसरी मीटिंग भगवान विश्वकर्मा योजना को लेकर होगी, पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से  जो ये  योजना चलाई गई है, उस योजना के तहत 18 जातियों  जो परंपरागत काम करते थे , वो लोग भी अपने पैरों पर खड़े हों सके, उनके लिए रोजगार लेकर आया जा सके इस योजना को लेकर भी मीटिंग रखी गई है। ये पहली योजना है जिस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने योजना का बजट पहले ही पास कर दिया है। वहीं कुमारी शैलजा की यात्रा को लेकर नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस में आपस में द्वेष है, गुटबाजी है, गुटबाजी काफी आगे चली गई, एक दूसरे को ऊपर आरोप लगाते हैं, छींटाकशी करते हैं ,इनके पास कोई संगठन नहीं है , कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार को बढ़ाने के लिए सत्ता में आने का प्रयास करती है, इनकी यात्रा गुमराह करने का काम कर रही है।
लोकसभा या विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर दिया ये जवाब 
 विधायक क्या  सांसद का चुनाव लड़ सकते हैं के सवाल का जवाब देते हुए   उन्होंने कहा कि ये पार्टी का पार्लियमेंट्री बोर्ड तय करेगा , जिस कार्यकर्ता की जहां ड्यूटी लगेगी वो उसी पर काम करता है । जब ये पूछा गया कि  क्या वे  लोकसभा या विधानसभा चुनाव लडेंगे तो इस पर उन्होंने कहा कि जो पार्लियमेंट्री बोर्ड तय करता कार्यकर्ता अपनी ड्यूटी को निभाता है। वहीं इंडिया गठबंधन के ऊपर निशाना साधते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये गठबंधन भ्रष्टाचार  के लिए काम कर रहा है, लोगों को प्रलोभन वाले नारे देकर, गुमराह करके वोट बटोरने का काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here