Home Haryana मेघालय त्रिपुरा नागालैंड के चुनाव परिणाम पर जानिए क्या बोले कांग्रेस के...

मेघालय त्रिपुरा नागालैंड के चुनाव परिणाम पर जानिए क्या बोले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट

213
0

सोहना (अंकुर कपूर): राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मेघालय मणिपुर, त्रिपुरा के चुनाव पर कहा कि उत्तर पूर्व राज्य में पार्टियों फेरबदल किया गया है। पार्टियां तोड़ी गई हैं और विधायकों के आगे पीछे खेल खेला गया है। उसी कारण जनादेश खंडित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां पर कांग्रेस की स्थिति मजबूत ही नहीं हैं, वहां मेहनत करनी होगी। कांग्रेस मजबूत है व वोट कम आ रही है तो वहां आत्ममंथन करना जरूरी है। राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरियाणा कांग्रेस कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज के निवास स्थान पर शोक प्रकट करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ है।

इस मौके पर सचिन पायलट ने जुनैद और नासिर की हत्या कांड को लेकर कहा कि किसी जुर्म को धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए उस पर राजनीति नहीं करना चाहिए। गुनहगार पर सख्ती की जानी चाहिए पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए। किसी भी तरीके से आरोपियों का बचाव नहीं करना चाहिए। यदि किसी भी जुर्म में पारदर्शिता चाहिए तो उसके घर पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस की स्थिति को लेकर कहा कि जहां पर कांग्रेस की स्थिति मजबूत नहीं है वहां मजबूती से काम करना चाहिए। जहां पर कांग्रेस की स्थिति मजबूत है वोट कम आ रही हैं वहां पर आत्ममंथन करना चाहिए। क्षेत्र में रणनीति के साथ दोबारा काम करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here