Home Haryana सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पीएम मोदी के बयान पर किया पलटवार

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पीएम मोदी के बयान पर किया पलटवार

135
0
29 सितम्बर, करनाल –करनाल के गगसीना गांव में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी की सरकार जा रही है और कांग्रेस की सरकार आ रही है। बीजेपी के दस साल के कुशासन से हर वर्ग परेशान है। हरियाणा को विकास और खुशहाली की पटरी से उतारने का काम बीजेपी ने  किया है। अब हर व्यक्ति बदलाव चाहता है।
मंचों से गायब कांग्रेसी नेताओं को साथ लाने के सवाल पर कहा ये 
 मंचों से गायब कांग्रेसी नेताओं को साथ लाने के सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उन सभी नेताओं को भी साथ में लेकर आएंगे और वे सभी नेता साथ है। वे सभी साथ निभाएंगे और हमें पूरा विश्वास है कि हमारा कोई भी साथी हमारा भरोसा नहीं तोड़ेगा। पदयात्रा कार्यक्रम को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पदयात्रा के साथ-साथ जनसंपर्क कार्यक्रम भी है। पुंडरी हल्के से आजाद उम्मीदवार सुनीता बतान ने कांग्रेस का साथ दिया है और सुलतान सिंह जडोला के समर्थन में बैठ गई है। दो दिन रणधीर सिंह गोलन भी कांग्रेस में शामिल हो चुके है और जेजेपी-एएसपी के उम्मीदवार कर्म सिंह भुक्कल भी कांग्रेस में आ चुके है। जिससे कांग्रेस को मजबूती मिली है। इन सभी कांग्रेस में पूरा मान सम्मान होगा।
बापू-बेटा सीएम बनाना चाहते है इस सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने चुटकी ली और कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं कि वे मान रहे है कि हरियाणा में सरकार कांग्रेस की आ रही है। वेअपने काम नहीं बता रहे, बल्कि यह चिंता कर रहे है कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री कौन बनेगा? यानी कि वे मान चुके है कि सरकार कांग्रेस की आ ही रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here