फरीदाबाद (एकता): गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर उस समय खौफनाक मंजर देखने को मिला जब 6 युवकों ने चंद मिनटों में ही अपनी सांसें गंवा दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार जन्मदिन मनाने जा रहे 6 युवकों के साथ की कार एक डंपर से टकरा गई। आमने-सामने की भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे को देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता करण दलाल फरीदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
जांच अधिकारी के अनुसार सभी युवक पलवल के रहने वाले थे और बीती रात 12:30 बजे गुरुग्राम से फरीदाबाद की तरफ लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ जा रहे ट्राले से जा टकराई, जिसमें सभी छह युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दें मौत से पहले कार में मस्ती करने की वीडियो भी सामने आई है जिसमें सभी युवक पंजाबी गानों की थाप पर खुश दिखाई दे रहे हैं, जबकि उन्हें यह नहीं पता था कि यह उनकी जिंदगी के आखिरी पल है।







