नूंह (एकता): हरियाणा सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि नूंह जिला में साम्प्रदायिक तनाव को देखते हुए Internet सेवाओं पर रोक लगाई गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इंटरनेट सेवाएं बंद करने की अवधि को 13 अगस्त रात 12 बजे तक बढ़ा दिया गया है।
बता दें कि मोबाइल इंटरनेट सेवाओं में 2जी, 3जी, 4 जी, 5 जी सीडीएमए, जीपीआरएस सहित सभी एसएमएस सेवाओं (केवल बल्क एसआरवीएमएस और बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और सभी डोंगल सेवाओं आदि को बंद करने का आदेश दिया गया है। केवल वॉयस कॉल ही ऑन रहेंगी। इस संबंध में गृह विभाग के सचिव टीवीएसएन प्रसाद द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।







