Home Haryana 6 साल बाद BSF के शहीद जवान रायसिंह की प्रतिमा का सांपला...

6 साल बाद BSF के शहीद जवान रायसिंह की प्रतिमा का सांपला में हुआ अनावरण

186
0

रोहतक (अंकुर कपूर): आखिर 6 साल बाद सांपला में बीएसएफ के शहीद जवान रायसिंह की प्रतिमा का अनावरण हो गया। हरियाणा सरकार में सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश यादव ने प्रतिमा का अनावरण करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे ऐसे ही जवानों से देशभक्ति की प्रेरणा लें। वही ओम प्रकाश यादव ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कांग्रेस की सरकार बनने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपने लेने का अधिकार सबको है।

नवंबर 2016 में बीएसएफ में तैनात सांपला कस्बे के राय सिंह जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हो गए थे। जिन का अंतिम संस्कार सांपला में किया गया था। काफी लंबे समय से उनके नाम से एक पार्क बनाने तथा प्रतिमा स्थापित करने की मांग चल रही थी। जो आखिरकार अब पूरी हो गई। सांपला नगर पालिका क्षेत्र में पॉलिटेक्निक के सामने शहीद राय सिंह स्मृति स्थल बनाकर प्रतिमा लगाई गई है। जिसका अनावरण आज हरियाणा सरकार में मंत्री ओमप्रकाश यादव ने किया उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है उस मां पर जिसने शहीद राय सिंह जैसे लाल को जन्म दिया। अब युवाओं को भी शहीद रायसिंह को देखकर प्रेरणा मिलेगी कि किस तरह से देश की रक्षा का जज्बा पैदा होता है।

उन्होंने हरियाणा की राजनीति पर बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनावी मॉड में रहती है। भाजपा केवल चुनाव के वक्त ही काम नहीं करती, हमेशा विकास के काम चलते रहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले हरियाणा के विधानसभा चुनाव में युवाओं को भी ज्यादा से ज्यादा मौका मिलेगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के सरकार बनने के दावे को लेकर कटाक्ष करते हुए ओमप्रकाश यादव ने कहा कि सपने लेने का अधिकार सबको है और भूपेंद्र हुड्डा इसी तरह के सपने लेकर हर रात सोते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here