कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): हरियाणा में दिनदहाड़े चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सरस्वती कॉलोनी में चोरों ने एक घर में लाखों की नकदी, सोना और समान चुराकर फरार हो गए। चोरी की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि चोर किस तरह से एक बंद पड़े मकान को अपना निशाना बना रहा है। पीड़ित मकान मालिक ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गया हुआ था और उनके पड़ोसी ने उन्हें फोन करके बताया कि आपके गेट का ताला खुला हुआ है, जब आकर देखा तो उनके होश उड़ गए। घर में रखा सोना और नकदी गायब थी।








