सोनीपत,10 सितम्बर- हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी लगातार अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगी है और देर रात सोनीपत में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे राजस्थान के तिजारा से विधायक बाबा बालक नाथ ने कार्यकर्ताओ को आगामी चुनाव को लेकर मूलमंत्र दिया और कहा कि आगामी 5 अक्टूबर तक यही जोश बनाए रखना है और मतदाता को बूथ तक लाकर आपने पक्ष में वोट डालने की अपील करना, वही बजरंग पूनिया धमकी मामले पर बोले बाबा बालक नाथ कहा जांच एजेंसी मामले की जांच कर रही है और वेस्ट बंगाल में हालात खराब है।
हरियाणा में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत चुनावी मैदान में झोंक रहे हैं और देर रात सोनीपत चुनावी माहौल को परखने और कार्यकर्ताओ की बैठक लेने पहुंचे बीजेपी के राजस्थान के तिजारा से विधायक बाबा बालक नाथ ने कार्यकर्ताओ में जोश भरने का काम किया तो कार्यकर्ताओ को मूलमंत्र दिया कि हम 5 अक्टूबर तक इस जोश को बनाए रखना है और हमारा हर कार्यकर्ता बीजेपी के पक्ष में वोट डालने के लिए मतदाता से अपील करेगा, वही उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उनके राज में क्या हुआ पूरे देश को पता है।
कांग्रेस पर जमकर बरसे विधायक बाबा बालक नाथ
बाबा बालक नाथ ने कहा कि 5 अक्टूबर तक जोश के साथ बूथ स्तर तक काम करे कार्यकर्ता, हरियाणा बीजेपी में टिकट वितरण के बाद नेताओ के बगावती तेवरों पर बोले बाबा बालक नाथ ने कहा कि कमल का फूल एक ही, और मांगने वाले बहुत मिलेगा एक को ही, किसी को कोई नाराज़गी नहीं है, बजरंग पुनिया को धमकी मामले में बोलते हुए कहा कि ये जांच का विषय है और भारतीय जांच एजेंसियां इसकी जांच में जुटी है,देश के हर नागरिक की सुरक्षा सरकार का दायित्व है विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का कांग्रेस में जाना उनका व्यक्तिगत फैसला है, बीजेपी पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए बोले बाबा बालक नाथ ने कहा कि भ्रष्टचार , बेरोजगारी कांग्रेस का चुनावी मुद्दा उनके राज में कितने भ्रष्टचार हुए जिसके चलते देश विकास नहीं कर पाया और आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे रहा है पश्चिमी बंगाल में महिला डॉक्टर मामले पर भी बोले बाबा बालक नाथ ने कहा किहमारी जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही है और ये तो एक मामला मेडिकल कालेज में हुआ तो सामने आ गया,वहां के हर गांव के हालात बहुत खराब है,पूरे देश के साथ साथ वहां की सरकार को भी इसके बारे में सोचना चाहिए।







