Home Crime विजिलेंस टीम की छापेमारी: रिश्वत लेते GST इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार

विजिलेंस टीम की छापेमारी: रिश्वत लेते GST इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार

246
0

रेवाड़ी (अंकुर कपूर): रेवाड़ी में विजिलेंस टीम ने छापेमारी पर रिश्वत लेते GST इंस्पेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बता दें कि विजिलेंस ने जीएसटी इंस्पेक्टर शिवपाल सिंह को दो हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

घटना ततारपुर इस्तेमुरार की दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे की है। विजिलेंस आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गांव ततारपुर इस्तेमुरार निवासी संजीव कुमार ने व्यवसाय के उद्देश्य से एक फर्म बनाई है तथा फर्म की लोकेशन गांव में ही दिखाई गई है।

जीएसटी नंबरों के लिए विभागीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर वेरीफिकेशन की जाती है। इसी वेरीफिकेशन के लिए इंस्पेक्टर शिवपाल सिंह ने दो हजार रुपए की डिमांड की थी। दूसरी ओर फर्म की वेरीफिकेशन के लिए टैक्स इंस्पेक्टर शिवपाल सिंह गांव ततारपुर इस्तेमुरार पहुंचा, जहां संजीव ने उसे यह दो हजार रुपये सुविधा शुल्क के तौर पर दे दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here