अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के जन्मदिन पर हजारों लोगों ने उनको गुलदस्ते भेंट किए।फूलों के गुलदस्तों का सार्थक उपयोग करते हुए उनकी कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी। विज का 70वां जन्मदिन अंबाला में उत्सव की तरह मनाया गया। अनिल विज ने यह फैसला लेते हुए गुलदस्तों को कंपोस्ट खाद बनाने के लिए एसडी कॉलेज, अंबाला छावनी में भिजवा दिया। बता दें कि अनिल विज हरियाणा की जनता के चहेते नेता हैं। ही प्रदेश भर से विज को जन्मदिन की मुबारकबाद देने वालों का तांता लग गया।

विज जन्मदिन पर फूलों के अलावा कोई भी अभिनंदन स्वीकार नहीं करते। जिसका नतीजा ये निकला कि पूरे शहर में जहां फूल खत्म हो गए। वहीं विज के निवास स्थान पर फूलों का पहाड़ खड़ा हो गया। फूलों का पहाड़ भी इतना कि पीछे खड़े विज उस पहाड़ के पीछे लुप्त हो गए। विज के जन्मदिन पर इकट्ठा हुए फूलों में लोगों की संवेदनाएं संलिप्त थी, लिहाजा विज ने भी उन फूलों को कहीं गिरवाना उचित नहीं समझा। विज ने जिस भावना से इन पौधों को एसडी कालेज संस्थान के हवाले किया। उसी को ध्यान में रखते हुए एसडी कालेज संस्थान ने गुलदस्तों से भरी गाड़ी द ईयरएसडी विद्या स्कूल के हवाले कर दी ताकी वह इसका उचित इस्तेमाल कर सकें।







