रोहतक (एकता): रोहतक में एक अनोखी शादी देखने को मिली। शादी पर एक अनूठी मिसाल पेश की गई। जहां समारोह में 125 लोगों ने रक्तदान कर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। खास बात यह है कि इस रक्तदान शिविर में दूल्हे का नाम भी शामिल है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मेक द फ्यूचर एजुकेशन सोसाइटी की कोर टीम सदस्य रोहतक के शीतल नगर निवासी सोनिया ने अपने छोटे भाई सूरज की शादी की रिसेप्शन पार्टी के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

शिविर के मुख्यातिथि वैश्य संस्था के प्रधान नवीन जैन ने रक्तदाताओं को हेलमेट व प्रमाणपत्र प्रदान किए। सूरज की शादी 9 फरवरी को उत्तर प्रदेश, जिला बस्ती गांव खुर्दा निवासी सीता के साथ हुई। दूल्हे सूरज की मां ऊषा, बहन रेणु, दुर्गा, भाई सोनू ने रक्तदाताओं का आभार जताया।







