भिवानी (अंकुर कपूर): भिवानी में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से स्थानीय भगत सिंह चौक पर मोर्चा की तरफ से प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री जेपी दलाल का विरोध स्वरूप प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया। उनका कहना था कि किसानों का इस तरह की टिप्पणी करके अपमान करना मंत्री को शोभा नहीं देता।

प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों की माने तो कृषि मंत्री जेपी दलाल द्वारा गांव लीलस में अपने संबोधन के दौरान उन्हें शराबी, चन्दाखोर तथा बैहरूपिया बताया गया था जो बेहद निंदनीय है। उनका कहना था कि कृषि मंत्री किसान हितैषी होने का दावा करते हैं लेकिन इस तरह की बयानबाजी से किसान हितैषी नहीं लगते।
प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री द्वारा किसानों से माफी मांग किसान आंदोलन वापिस लेने की बात कह चुके हैं। लेकिन प्रदेश के कृषि मंत्री को आंदोलन समझ नहीं आया। यह कहना कहां तक उचित है। उन्होंने कहा कि मंत्री किसानों से मांफी मांगे अन्यथा यह प्रदर्शन गांव गांव में किया जाएगा और बड़े आंदोलन का रूप लेगा।







