Home Haryana मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए दिए...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए दिए कड़े निर्देश

99
0
हरियाणा, 17 जनवरी -जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कड़े  निर्देश दिए हैं.उन्होंने कहा कि अपराधियों के बीच पुलिस का भय का वातावरण होना चाहिए.महिलाओं से जुड़े अपराध पर अधिकारी गंभीरता दिखाए. उन्होंने कहा कि इन सभी अपराधों पर लगातार प्रदेश स्तर और मैं खुद मॉनिटरिंग कर  रहा हूँ.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डीसी और एसपी के बीच समन्वय जरूर रखें, समन्वय के अभाव को गंभीरता से लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारा व्यवहार पीड़ितों के प्रति सहानुभूति पूर्ण और अपराधियों के बीच आक्रामक होना चाहिए. उन्होंने कहा कि चिन्हित अपराध में conviction rate को ज्यादा से ज्यादा बेहतर  बनाने के लिए करें कार्य.
सोशल मीडिया के ऊपर निगरानी रखते हुए उसका उपयोग सकारात्मक दिशा में सुनिश्चित करें.
CCTV प्रदेश के सभी थानों में में जल्द से जल्द इंस्टॉल
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूरे प्रदेश में सीसीटीवी का एक कॉमन फॉर्मेट मुख्य सचिव निर्धारित करेंगे.उन्होंने कहा कि गन कल्चर या नशे को बढ़ावा देने वालों गानों पर पुलिस अपनी निगरानी रखें.युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संवाद कर उनको सकारात्मक दिशा में लगाएं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here