Home Ambala कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आदेशों के बावजूद नहीं सुधर रही ...

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आदेशों के बावजूद नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था

116
0
अम्बाला, 25 मार्च ( TSN)-अंबाला में कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आदेशों के बावजूद नहीं सुधर रही  सफाई व्यवस्था ! पूरे शहर मे जगह जगह गंदगी के ढेर लगे पड़े है ! एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत का नारा देती है और सफाई व्यवस्था को लेकर सरकार गंभीर भी होती है, लेकिन अधिकारी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाने में लगे है ! अंबाला की सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोग काफी परेशान हैं  उन्हें अब ये उम्मीद हो रही हैं कि शायद अब नये पार्षद आये हैं वो काम करवाये ! वही नगर पालिका अधिकारी जल्दी ही इसे दुरुस्त करने की बात कह रहे है  !
लोगो का कहना हैं कि यहाँ पर सफाई कर्मचारी कई कई दिन नहीं आते और उस पर भी अधिकारी यहाँ आकर कभी चेक नहीं करते  ! लोगो का कहना हैं कि यहाँ पर लोग भी कूड़ा गिराते हैं ! अब लोगो को ये उम्मीद हैं कि शायद नई छोटी सरकार बन रही हैं तो शायद शहर साफ-सुथरा हो जाए ! नाता दे कि निकाय चुनाव मे भाजपा के ही ज्यादातर पार्षद बने हैं और अध्यक्ष भी भाजपा का हैं  !
वही अगर नगर पालिका सचिव की माने तो उनका कहना हैं कि जर जगह सफाई कर्मचारी पहुंच रहे हैं साथ ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़िया भी जा रही हैं  वैसे भी ज्यादातर नाले नालिया अंदरग्राउंड हो गए हैं लेकिन कुछ रह गए हैं जिसकी सफाई लगातार हो रही हैं  ! सचिव ने लोगो से भी अपील की हैं कि वे कूड़ा इधर-उधर न फेंके गाड़िया  आती हैं उसमे ही फेंके  ! उन्होंने कहा कि जहाँ कुछ कमी रह गई हैं उसे भी ठीक किया जायेगा !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here