पलवल (अंकुर कपूर): जेबीटी भर्ती घोटाले में सजायाफ्ता पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पलवल पहुंचे। न्यू सोना रोड स्थित हाईलैंड ग्रीन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला 25 सितंबर को फतेहाबाद में मनाई जा रही जननायक स्वर्गीय चौधरी देवीलाल जयंती में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण दिया। उन्होंने एक बार फिर तीसरे मोर्चे के गठन की सुगबुगाहट शुरू की।
उन्होंने कहा कि देश का राज बदलेगा तब प्रदेश में इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार बनेगी। चौटाला के साथ इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी तथा दूसरे में नेता भी मौजूद रहे। जेबीटी का भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा काटने के बाद एक बार फिर और मैं प्रदेश के 5 बार मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने जिला बार कार्यकर्ताओं से मिलने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी के तहत शनिवार को वह पलवल मैं न्यू सोहना रोड स्थित थाईलैंड ग्रीन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
चौटाला ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि आने वाले समय में देश की सत्ता बदलेगी और सब एक बार देश की सत्ता बदलेगी तो प्रदेश में भी सत्ता परिवर्तन होगा। उसके बाद इंडियन नेशनल लोकदल कि प्रदेश में सरकार बनेगी। आने वाली 25 सितंबर को फतेहाबाद में मनाए जा रहे स्वर्गीय चौधरी देवी लाल जयंती कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि जब फतेहाबाद में लाखों कार्यकर्ताओं की भीड़ फतेहाबाद में वह बढ़ेगी तो वहां पर मंच पर जब सारा विपक्ष एकत्रित होगा तो तीसरे मोर्चे का गठन होगा, जो देश की सत्ता को बदलने का काम करेगा। हालांकि 25 सितंबर को तीसरे मोर्चे के गठन की घोषणा को अभी भविष्य के गर्भ में छुपी हुई बात बताते हो ज्यादा कुछ कहने से वह बच गए।
कार्यकर्ता सम्मेलन की समाप्ति के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से जब कांग्रेस पार्टी में मची हुई भगदड़ के बारे पूछा तो उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल को छोड़कर इस समय सभी पार्टियों में भगदड़ मची हुई है। 2024 चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा जेजेपी के भविष्य के बारे में पूछने पर उन्हें कहा कि मैं यहां पर किसी की मुखालफत नहीं करना चाहता। प्रदेश में अगली सरकार इनैलो की बनेगी।







