Home Palwal पलवल में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, दो दिन की हड़ताल शुरू

पलवल में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, दो दिन की हड़ताल शुरू

11
0

पलवल,सुंदर कुंडू -:पलवल में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने उनके साथ किए गए कई वादे अब तक पूरे नहीं किए हैं, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने,समान काम के बदले समान वेतन देने और वेतन बढ़ाने जैसे कई आश्वासन दिए थे, लेकिन उन पर अमल नहीं हुआ।कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें 28 हजार रुपये मासिक वेतन देने की बात कही गई थी, जबकि वर्तमान में केवल 14,080 रुपये ही दिए जा रहे हैं।यूनियन नेताओं ने बताया कि कई कर्मचारी पिछले 20 वर्षों से सेवा दे रहे हैं,लेकिन उन्हें स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कर्मचारियों की मांग है कि सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए और उन्हें सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं।कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूनियन के अनुसार अगली रणनीति का फैसला राज्य स्तरीय बैठक में लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here