Home Accident दर्दनाक सड़क हादसा: ट्यूशन जा रही 12वीं की छात्रा को ट्रैक्टर ने...

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्यूशन जा रही 12वीं की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, घर में छाया मातम

297
0

करनाल (एकता): करनाल में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां नई अनाज मंडी के गेट के सामने फ्लाईओवर के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली ने 12वीं की छात्रा को कुचल दिया। छात्रा की मौत से परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसे के समय छात्रा हर रोज की तरफ अपनी साइकिल से ट्यूशन जा रही थी। अचानक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here