अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-अंबाला पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रेस वार्ता पर हरियाणा सरकार पर जम कर निशाना साधा. इस दौरान दीपेंद्र हुडडा ने घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही प्रदेश में संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम से विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। वही कांग्रेस के संगठन को लेकर उन्होंने कहा कि ये बात पुरानी हो गई है, अगर संगठन न होता तो आज वे हरियाणा विधानसभा चुनाव में 5 सीटें न जीतते।
अंबाला के मुलाना में सिरसगढ़ में धार्मिक आयोजन में रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे। जहां दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कांग्रेस की सरकार आते ही प्रदेश में संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम से विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा 10 साल में इस सरकार ने कोई भी यूनिवर्सिटी नही बनाई। दीपेंद्र ने कहा कि कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढा है।वही हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव गोपाल कांडा की पार्टी हलोपा के साथ मिल कर लड़ने का ऐलान किया है जिस पर तंज कसते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अब तो पता नहीं ये किस किसके साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दीपेंद्र ने कहा कांग्रेस का गठबंधन जनता के साथ है।







