चंडीगढ़ (एकता): मुख्य सचिव ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। बता दें कि परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू करने के निर्देश दिए।
मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्य सचिव संजीव कौशल ने जिला उपायुक्तों को प्रशासन को परीक्षा केंद्रों के निकट भीड़भाड़ को रोकने और नकल पर अंकुश लगाने के लिए सभी केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें बंद करने के आदेश दिए। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्रों के अंदर मीडिया का प्रवेश नहीं होगा।
बताया जा रहा है कि यह परीक्षाएं 27 फरवरी, 2023 से शुरू होगी। यह परीक्षा 1476 केंद्रों पर होगी। नकल व अन्य अनियमितताओं पर अंकुश के लिए 302 उड़न दस्ते नियुक्त किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले पुलिस व्यवस्था तैनात की जाए।







