अंबाला (एकता): भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी में खासा उत्साह देखने को मिला। बता दें कि अंबाला छावनी में बीजेपी में ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए बीजेपी ने खुशी में लड्डू बांटे। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस मौके पर महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने विदेशों में भी भारत का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन देशवासियों के लिए खुशी का दिन है।
महिला नेताओं ने कहा कि हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देश पर वे अंबाला कैंट भाजपा कार्यालय में इकट्ठे हुए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी एक ऐसे नेता के रूप में उभरे हैं, जिन्होंने भारत का नाम विश्व में चमका दिया है। उनका कहना है कि देश में कई तरह की योजनाएं लागू करके गरीब वर्ग को भी लाभ पहुंचाने का काम किया है। इससे सभी देशवासियों को नरेंद्र मोदी पर गर्व है।







