Home Crime Love Marriage करने पर युवक पर बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मचा...

Love Marriage करने पर युवक पर बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप

152
0

पानीपत (एकता): पानीपत में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक द्वारा प्रेम विवाह करने पर बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार अंसल सिटी के गेट-2 पर सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे हरिथारबंद बदमाशों ने युवक को गोलियों से भून दिया। बताया जा रहा है कि मृतक ने 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था। शायद बदमाशों ने उसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया। मृतक के भाई का आरोप है कि पत्नी के मायके वालों से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही सीआईए की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।

जानिए पूरा मामला 

बंटी (27) ने तीन साल पहले गांव की ही लड़की काजल से प्रेम विवाह किया था। जिस वजह से लड़की के मायके वाले उसे जान से मारने की धमकी दे चुके थे। वे मृतक को तंग करते रहते थे। सोमवार शाम वह सब्जी वाले ठेले पर था, जबकि बंटी नारियल वाले ठेले पर खड़ा था। इसी बीच पांच युवक आए उन्होंने जेब से पिस्तौल निकाली और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here