Home Haryana अवैध प्रॉपर्टी पर प्रशासन का चला पीला पंजा, महिलाओं की पुलिस के...

अवैध प्रॉपर्टी पर प्रशासन का चला पीला पंजा, महिलाओं की पुलिस के सामने एक नहीं चली

182
0

करनाल (अकुंर कपूर): हरियाणा में भी अपराधियों की अवैध प्रॉपर्टी पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को करनाल प्रेम नगर क्षेत्र में प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर अवैध दुकानों पर पीला पंजा चलाकर धवस्त कर दिया। डीटीपी आरएस भाट ने बताया कि यह योजनाकार विभाग व पुलिस प्रशासन द्वारा प्रेम नगर स्थित तीन दुकानों पर तोड़फोड़ कार्रवाई की गई है। क्योंकि यह प्रॉपर्टी अवैध घोषित की गई है।

इस दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल के सामने उनकी एक नहीं चली। हालांकि प्रशासन ने तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान भारी विरोध होने की आशंका देखते हुए पहले ही सुरक्षा के इंतजाम किए हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार तीन दुकानें नशा तस्कर गुलजार सिंह व उसकी पत्नी किरण के नाम पर है।

कार्रवाई के दौरान सीआईए इंचार्ज घायल हो गया। मोहन लाल दुकानों के पास खड़े हुए थे। इस दौरान अचानक जीसीबी का पंजा उनके सिर में लग गया। पंजा लगने के कारण मोहन लाल घायल होकर सड़क पर गिर गए। गंभीर हाल में उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here