रेवाड़ी (एकता): रेवाड़ी जिले में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई बै। जहां 52 साल की विधवा से दुष्कर्म किया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार 52 वर्षीय विधवा को एक जान-पहचान वाली महिला ने पहले घर बुलाया और फिर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके बाद पीड़ित महिला से दरिंदगी की हद पार की गई।
महिला को होश आने पर इस घटना के बारे में पता लगा। बताया जा रहा है कि यह मामला जनवरी महीने का है और महिला ने अब पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।







