अंबाला (एकता): भारत के कई राज्यों में आई बा+ढ़ से लोगों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ी है। सब्जियों सहित टमाटर के दामों ने काफी रफ्तार पकड़ी हुई है। बता दें कि आम आदमी की रसोई से अब तो टमाटर गायब ही हो गया है। इसके पीछे की वजह आपको हैरान कर देगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार लागातार हो रही बारिश से टमाटर सहित सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं।

अंबाला की होलसेल सब्जी मंडी में टमाटर आज 200 रुपए प्रति किलो के दाम से बिक रहा है। जो कि आम आदमी की पहुंच से कोसो दूर है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण फसल खराब हो रही है। वहीं दूसरी तरफ सब्जी में टमाटर का तड़का न लगने के कारण स्वाद ही नहीं आ रहा। मंडी में टमाटर को आम आदमी के लिए हाथ लगाना मुश्किल हो गया है। वहीं जो रेहड़ी-फड़ी वाला टमाटर मंडी से लेकर जाता है तो उसमें कुछ खराब भी निकलता है।







