अंबाला (अंकुर कपूर): रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध रूप से शराब पिलाने वालों पर मंगलवार को अंबाला एक्साइज विभाग की कार्रवाई देखने को मिली।
बता दें कि अक्सर सुर्खियों में रहने वाले अंबाला के मॉल में चल रहे ‘बाबा सुरूर’ नाम के रेस्टोरेंट पर एक्साइज विभाग ने छापेमारी की तो खुलासा हुआ कि मौके लार रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध रूप से शराब परोसने का कारोबार चल रहा है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए एक्साइज विभाग ने मौके से शराब की कई बोतलें, बियर की पेटियां और रेस्टोरेंट के मैनजर को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी देते हुए स्थानीय SHO ने बताया कि एक्साइज विभाग की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर ली गई है। SHO ने बताया कि बाबा सुरूर रेस्टोरेंट में शराब अवैध रूप से परोसी जा रही थी, जिसके चलते एक्साइज विभाग की तरफ से यह कार्रवाई की गई है।







