Home Haryana उज्जवला गैस योजना की लाभार्थी महिलाओं ने बताया अपना अनुभव

उज्जवला गैस योजना की लाभार्थी महिलाओं ने बताया अपना अनुभव

128
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-प्रधानमंत्री उज्जवला योजना”  को लेकर लाभार्थी महिलाओं ने अपना अनुभव बताया है । महिलाओ के अनुसार देश की करोड़ों ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा है ।
लाभार्थी महिलाओं ने बताया कि सरकार द्वारा उन्हें मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध होने के बाद बहुत फायदा हुआ है और उन्हें सिलेंडर पर सब्सिडी भी मिल रही है । लाभार्थी महिलाओं ने बताया कि पहले चूल्हे पर वह खाना बनाती थी जिस घर में धुआं फैलता  था,  जिससे उनकी आंखों पर तो असर पड़ता था, साथ ही परिवार में बच्चे भी बहुत दुखी होते थे। उन्होंने बताया कि चूल्हे के धुंए से घर भी काले हो जाते थे और रसोई में गंदगी भी होती थी। महिलाओं ने कहा कि अब इस योजना के चलते उनके जीवन स्तर में बहुत सुधार हुआ है। गैस पर खाना बनाने से ना तो रसोई में गंदगी होती है और नाम ही धुआ होता है बल्कि कम समय में ही खाना तैयार हो जाता है। महिलाओं ने  धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाएगी इस स्कीम का उन्हें बहुत लाभ मिल रहा है । बता दें कि 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  -“प्रधानमंत्री उज्जवला योजना” की शुरूआत की गई थी ताकि महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जा सके और उनका जीवन आसान बन सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here