Home Haryana आम आदमी पार्टी की रैली में पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह..हरियाणा की...

आम आदमी पार्टी की रैली में पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह..हरियाणा की जनता को दी पांच गारंटी

121
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- करनाल में  हुई आम आदमी पार्टी की अब बदलेगा हरियाणा का हाल रैली में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने  शिरकत की ।इस दौरान उन्होंने  बीजेपी पर  जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में आम आदमी पार्टी 15 दिन में 45 रैली कर रही है और यह रैली बदलाव की रैली है.हरियाणा में परिवर्तन की रैली है.
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि  हरियाणा ने बीजेपी को भी मौका दिया और कांग्रेस को भी मौका दिया.चौटाला को भी मौका दिया और एक बार अपने बेटे केजरिवाल को भी मौका दे.उन्होंने कहा कि आम आदमी ऐसी पार्टी है, जिसने दिल्ली में बिजली फ्री पानी फ्री और अस्पताल की सुविधाओं को सुधारा, जिन्होंने पंजाब में बदलाव किया बिजली फ्री किया, योजनाओं का लाभ लोगों को दिया, किसानों के लिए काम किया.उन्होंने कहा कि  हम अपने काम के नाम पर लोगों के बीच में जाकर जनता से एक मौका मांग रहे है। उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा के लोगों को 5 गारंटी दी है.जिसमें रोजगार बिजली फ्री, शिक्षा फ्री ,इलाज फ्री की गारंटी हमने जनता को दी है और यह गारंटिया हम पूरी करके दिखाएंगे. संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा की सरकार ने 3000 स्कूलों को बंद किया है और आपके बच्चों का भविष्य खराब किया है ।
अनुराग ठाकुर के बयान पर जमकर बरसे 
वही संजय सिंह ने अनुराग ठाकुर के बयान को लेकर कहा कि बीजेपी दलित से आदिवासियों से और मुसलमान अल्पसंख्यकों से नफरत करती है.आज मुसलमान हो,सिख हो, पिछड़ा हो, दलित हो, आदिवासी हो, यह सबसे नफरत करते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here